अररिया, अगस्त 29 -- Araria News: फारबिसगंज, निज संवाददाता। स्थानीय सिमरबनी निवासी राजू कुमार ने इतिहास विषय में यूजीसी नेट (असिस्टेंट प्रोफेसर) परीक्षा उत्तीर्ण कर अपने परिवार और गांव का नाम रोशन किया है। राजू कुमार, दीपन साह के पुत्र हैं। उनकी इस सफलता से परिवार के साथ-साथ गांव और आसपास के क्षेत्र में भी खुशी का माहौल है। राजू कुमार ने बताया कि यूजीसी नेट परीक्षा उत्तीर्ण करना उनके लिए और उनके परिवार के लिए गर्व एवं खुशी का क्षण है। उन्होंने कहा कि इस सफलता के पीछे उनके माता-पिता, परिवार के सदस्यों और शिक्षकों का निरंतर मार्गदर्शन एवं प्रोत्साहन रहा है। उन्होंने कठिन परिश्रम और लगन को अपनी सफलता का आधार बताया। राजू की सफलता से सिमरबनी सहित भरगामा और अररिया जिले के विद्यार्थियों में भी उत्साह है। ग्रामीण क्षेत्र से निकलकर उच्च शिक्षा के क...