Araria News: यात्री सुविधा मिले: सीमांचल और नेपाल के यात्रियों को मिले हावड़ा के लिए सीधी ट्रेन
अररिया, नवम्बर 29 -- Araria News: फारबिसगंज,निज संवाददाता। सीमांचल के रेल यात्रियों को हावड़ा के लिए सीधी ट्रेन सुविधा उपलब्ध कराने की मांग तेज होने लगी है। इसको लेकर 13033/13034 कटिहार-हावड़ा एक्सप्रेस का विस्तार जोगबनी तक करने का प्रस्ताव रेलवे प्रशासन के समक्ष रखा गया है। इस ट्रेन के जोगबनी तक विस्तारित होने से अररिया, पूर्णिया, कटिहार सहित पूरे सीमांचल और पड़ोसी देश नेपाल के लाखों यात्रियों को लाभ मिल सकता है।
ट्रेन विस्तार का प्रस्ताव और समय-सारणी इस मांग को लेकर डीआरसीसी सदस्य बछराज रखेजा एवं विनोद सरावगी तथा बिहार रेल यूजर्स एसोसिएशन के क्षेत्रीय सचिव चंदन भगत ने रेलवे के उच्चाधिकारियों का ध्यान आकृष्ट कराया है। उन्होंने बताया कि वर्तमान समय-सारणी के अनुसार कटिहार-हावड़ा एक्सप्रेस सुबह करीब 10 बजे कटिहार पहुंचती है और शाम 3:30 बजे हाव...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.