अररिया, अक्टूबर 15 -- Araria News: अररिया, वरीय संवाददाता। दुर्गा पूजा पर्व के मद्देनजर परिवहन मुख्यालय एवं डीएम के निर्देश के आलोक में जिला परिवहन विभाग की ओर से जिले में सघन वाहन जांच अभियान चलाया जा रहा है। पर्व के दौरान यात्रियों की बढ़ती संख्या को देखते हुए जीरो माइल,बस स्टैंड, टोल प्लाजा एवं अन्य प्रमुख स्थलों पर सार्वजनिक परिवहन वाहनों का औचक निरीक्षण भी किया जा रहा है। जिला परिवहन पदाधिकारी डॉ. संजीव कुमार सज्जन स्वयं विभिन्न स्थलों पर संचालित जांच अभियान में शामिल होकर वाहनों की जांच एवं प्रवर्तन कार्यों का जायजा ले रहे हैं। उनके अतिरिक्त मोटरयान निरीक्षक, प्रवर्तन अवर निरीक्षक आदि भी शमन की कार्रवाई कर रहे है।उन्होंने बताया कि मोटरयान अधिनियम एवं अन्य लागू प्रावधानों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों एवं संचालकों के विरुद्ध नियमान...