अररिया, जुलाई 8 -- Araria News: फारबिसगंज,निज संवाददाता स्थानीय ली एकेडमी उच्च विद्यालय मैदान में क्षेत्रीय रचनात्मक विकास मंच, फारबिसगंज के तत्वावधान में मुहर्रम-2026 के अवसर पर ताजिया, शांति-सद्भावपूर्ण जुलूस एवं लाठी खेल में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले अखाड़ों और प्रतिभागियों को सम्मानित किया गया। समारोह का उद्घाटन विधायक मनोज विश्वास ने दीप जलाकर किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता मंच के संरक्षक सूर्यनारायण पटेल ने की, जबकि संचालन संस्थापक सचिव मनोज जायसवाल ने किया। शाद अहमद की अध्यक्षता में गठित जांच समिति की अनुशंसा के आधार पर विजेताओं का चयन किया गया। ग्रामीण क्षेत्र में मीर कचहरी को सर्वश्रेष्ठ ताजिया का पुरस्कार मिला। वहीं रामपुर, हरिपुर और कुड़हैली राय टोला सहित शहरी क्षेत्र के गुदरी मोहल्ला, दल्लू टोला एवं आलम टोला-वीरवान चौक के अखाड़ों...