Araria News: मोबाइल दुकान से आठ ग्राम स्मैक बरामद, कारोबारी गिरफ्तार
अररिया, अक्टूबर 27 -- Araria News: पलासी.ए.सं। पलासी थाना पुलिस ने रविवार को गश्ती के दौरान बरहट चौक स्थित एक मोबाइल रिपेयरिंग दुकान में छापेमारी कर आठ ग्राम स्मैक बरामद करते हुए एक कारोबारी को गिरफ्तार किया है। इस मामले में पुअनि रौशन कुमार सिंह द्वारा पलासी थाना में गिरफ्तार बरामद स्मैक कारोबारी शाहिद गांव बरहट के विरूद्ध नामजद प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है। दर्ज प्राथमिकी में पुअनि श्री सिंह ने बताया कि रविवार को गश्ती के दौरान बरहट चौक अवस्थित मस्जिद के समीप पहुंचे तो देखा कि एक व्यक्ति जल्दी जल्दी अपना मोबाइल रिपेयरिंग का दुकान बंद करने लगा। शक के आधार पर उक्त व्यक्ति का दुकान के गेट पर पहुंच कर नाम-पता पूछने पर अपना नाम शाहिद गांव बरहट वार्ड नंबर 01 बताया। पुलिस को देख कर स्थानीय कुछ लोग एकत्रित हो गये। लोगों ने बताया कि शाहिद स्मैक क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.