अररिया, नवम्बर 20 -- Araria News: कुर्साकांटा, निज प्रतिनिधि बिहार विद्यालय परीक्षा समिति ने मैट्रिक वार्षिक परीक्षा-2027 में शामिल होने वाले विद्यार्थियों के लिए सेंटअप परीक्षा 23 नवंबर से आयोजित की जाएगी। उच्च माध्यमिक विद्यालय कमलदाहा के प्रधानाध्यापक तारानंद चौधरी ने बताया कि मैट्रिक की सेंटअप परीक्षा 23 से 27 नवंबर तक आयोजित की जाएगी। इसकी प्रायोगिक परीक्षा 28 नवंबर को होगी। परीक्षाएं दो पालियों में आयोजित होंगी। प्रथम पाली सुबह 9:30 से दोपहर 12:45 बजे तक और दूसरी पाली दोपहर दो से शाम 5:15 बजे तक चलेगी। विद्यार्थियों को दोनों पालियों में प्रश्नपत्र पढ़ने के लिए 15 मिनट का अतिरिक्त समय दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि पूर्ववर्ती, कंपार्टमेंटल एवं इंप्रूवमेंट श्रेणी के विद्यार्थियों को सेंटअप परीक्षा में शामिल नहीं होना है। सेंटअप परीक्षा ...