अररिया, अगस्त 19 -- Araria News: भरगामा। निज संवाददाता भारतीय डाक विभाग डाक सेवा-जन सेवा को मजबूत करने और आम नागरिकों को बेहतर, त्वरित एवं सुलभ सेवाएं उपलब्ध करने के लिए लगातार प्रयासरत है। इसी कड़ी में मेरीगंज उप डाकघर में आधार सेवा केन्द्र की शुरूआत की गई है। यहां आधार सेवा केन्द्र शुरू होने से भरगामा एवं रानीगंज प्रखंड क्षेत्र के लोगों को आधार से संबंधित कार्यों के लिए काफी सहुलियत होगी। अब लोगों को आधार नामांकन सहित अन्य आधार संबंधी सेवाओं के लिए इधर-उधर भटकना नहीं पड़ेगा। इस अवसर पर फारबिसगंज के अनुमंडल डाक निरीक्षक जहांगीर आलम ने बताया कि मेरीगंज उप डाकघर में आधार सेवा केन्द्र शुरू होने से लोगों को आधार नामांकन संबंधित सेवाओं का लाभ कम समय में आसानी से मिल सकेगा। उन्होंने बताया कि इस केंद्र पर नया आधार नामांकन, नाम, पता, जन्मतिथि, मोब...