Araria News: मेघा में 36 लीटर नेपाली शराब बरामद, तस्कर फरार
अररिया, अक्टूबर 11 -- भारत-नेपाल सीमा पर शराब तस्करी के खिलाफ कार्रवाई Araria News: अररिया, एक संवाददाता। भारत-नेपाल सीमा पर अवैध शराब तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत एसएसबी और कुआड़ी थाना पुलिस की संयुक्त टीम ने 36 लीटर नेपाली शराब बरामद की। हालांकि कार्रवाई के दौरान तस्कर अंधेरे का फायदा उठाकर नेपाल की ओर फरार हो गया। 52वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल अररिया के कार्यवाहक कमांडेंट आलोक कुमार के निर्देशन में बाह्य सीमा चौकी मेघा के जवानों और कुआड़ी थाना पुलिस की संयुक्त टीम विशेष गश्ती कर रही थी। इसी दौरान गुप्त सूचना मिली कि नेपाल की ओर से एक व्यक्ति प्लास्टिक की बोरी में नेपाली शराब लेकर भारतीय क्षेत्र में प्रवेश करने वाला है। सूचना के आधार पर संयुक्त टीम सीमा स्तंभ संख्या 166 से करीब 100 मीटर दक्षिण भारतीय क्षेत्र में तैनात थी। इसी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.