अररिया, अगस्त 22 -- Araria News: अररिया, निज प्रतिनिधि शहर के चांदनी चौक से नवरत्न चौक- जैन धर्मशाला होते हुए फोरलेन तक जाने वाली सड़क जर्जर रहने से आक्रोशित सामाजिक संगठन सीमांचल युवा जागरण मोर्चा से जुड़े युवाओं ने शहर में आक्रोश मार्च निकाला। जर्जर सड़क के निर्माण कार्य में हो रहे विलंब को लेकर संगठन से जुड़े लोगों ने नाराजगी जताई। शहर के तेरापंथ भवन से बैनर पोस्टर लेकर निकले संगठन से जुड़े लोगों ने शहर के चांदनी चौक तक जिला परिषद होश में आओ जल्द से जल्द सड़क बनवाओ, जिला परिषद हाय-हाय, यह सड़क नहीं नर्क है जैसे नारे लगाते हुए चांदनी चौक पहुंचकर जिला परिषद का पुतला दहन किया। इसके बाद मोर्चा अध्यक्ष गगन कुमार ने कहा कि सड़क की जर्जरता को लेकर करीब एक सप्ताह पूर्व जिला परिषद एवं जिला प्रशासन को लिखित आवेदन देकर सड़क को दुरुस्त कराने की मांग की गई ...