अररिया, सितम्बर 29 -- Araria News: ​अररिया,निज संवाददाता। जिला कांग्रेस कमेटी ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ कड़ा रुख अख्तियार करते हुए सोमवार को शहर में विशाल विरोध मार्च निकाला और उनका पुतला दहन किया। जिलाध्यक्ष मो मासूम रेजा के नेतृत्व और जिला कांग्रेस प्रभारी रंजन कुमार की मौजूदगी में आयोजित इस प्रदर्शन में मतदाता सूची और चुनावी प्रक्रिया में कथित हेराफेरी के खिलाफ स्वतंत्र और निष्पक्ष जांच की मांग की गई। प्रदर्शन के बाद कार्यकर्ताओं ने डीएम के माध्यम से राष्ट्रपति के नाम एक ज्ञापन सौंपा। ​ यह भी पढ़ें- एसआईआर के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन,सीईसी के इस्तीफे की मांगस्टेडियम से चांदनी चौक तक गूंजे नारे, फूंका पुतला: विरोध प्रदर्शन की शुरुआत नेताजी सुभाष चंद्र बोस स्टेडियम से हुई, जहां सैकड़ों की संख्या में महिला व पुरुष क...