अररिया, जुलाई 16 -- Araria News: फुलेन्द्र मल्लिक अररिया, वरीय संवाददाता यह भी पढ़ें- Nawada News: सभी ग्राम पंचायतों में स्थापित होंगे जीविका सुधा बिक्री केंद्र अररिया जिले के फारबिसगंज प्रखंड के ढोलबज्जा की रहने वाली रीना देवी की जिंदगी कभी मुश्किल भरी रही थी। पति के पास कोई ठोस काम नहीं करने के कारण वे बहुत ही मुश्किल से किसी तरह अपना परिवार चला रही थी। पति कांसा-पीतल के बर्त्तन को साफ करने काम करने के कारण आमदनी बहुत कम होती थी। उस पर पति-पत्नी के अलावा दो लड़के और एक लड़की की जिम्मेदारी। रीना कहती हैं कि इससे परिवार चलाने में काफी मुश्किल हो रही थी। परिवार में 15 साल की एक लड़की थी तो 14 व 12 साल के दो लड़के। खाने-पीने के अलावा इन सबों की पढ़ाई का भी खर्चा। ऐसे में रीना व उसका परिवार हमेशा आर्थिक परेशानी में रहते थे। लेकिन मुख्यमंत्री महि...