अररिया, जुलाई 11 -- Araria News: कुर्साकांटा, निज प्रतिनिधि कुर्साकांटा थाना क्षेत्र के भागतीरा में मुक्तिधाम की जमीन पर निर्माण काम कराने के दौरान बाधा डालने, मारपीट व छिनतई का मामला सामने आया है। इस घटना को लेकर कुर्साकांटा बाजार वार्ड संख्या 4 निवासी पीड़ित जीतेन्द्र कुमार साह ने पांच लोगों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज करायी है। पीड़ित जीतेन्द्र साह ने बताया कि कुर्साकांटा मौजा भाग तीरा, खाता 51, खेसरा 26 रकबा 68 डीसमिल जमीन मुक्तिधाम निर्माण के लिए महामहिम राज्यपाल के नाम से केवाला किया गया है। उस जमीन का अंचल से एनओसी भी दिया गया है। दो जुलाई को दिन के 11 बजे जेसीबी लेकर मुक्तिधाम निर्माण का काम कराया जा रहा था। यह भी पढ़ें- अररिया : मुक्तिधाम जमीन पर निर्माण कार्य के दौरान, मारपीट व छिनतई अचानक मरातीपुर वार्ड संख्या 3 निवासी उमेश कुमार म...