Araria News: मीरगंज व त्रिशुलिया घाट पर डॉल्फिन व्यू प्वाइंट और इको टूरिज्म प्लेस का होगा निर्माण
अररिया, अगस्त 30 -- Araria News: अररिया, संवाददाता। शनिवार को डीएम विनोद दूहन की अध्यक्षता में जिला गंगा समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में नदियों के पर्यावरणीय प्रदूषण की रोकथाम, नियंत्रण, नमामि गंगे कार्यक्रम के तहत उपशमन और जल का सतत प्रवाह सुनिश्चित करने के साथ-साथ नदियों की साफ-सफाई एवं सौंदर्यीकरण को लेकर विभिन्न बिंदुओं पर विस्तार से समीक्षा की गई। दी गई जानकारी के मुताबिक बैठक में डीएम द्वारा एकल उपयोग प्लास्टिक की बिक्री पर रोक लगाने और थोक विक्रेताओं को चिन्हित कर दंडित करने के साथ साथ इस संबंध में लगातार छापेमारी करने के निर्देश दिए। एकल उपयोग प्लास्टिक थैला और अन्य सामग्री के उपयोग पर पूर्ण प्रतिबंध के लिए जन-जागरूकता अभियान चलाने के साथ-साथ नदियों में ठोस कचरा बहाने पर रोक लगाने को लेकर भी सख्त निर्देश दिए गए। यह भी पढ़ें- ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.