अररिया, अगस्त 29 -- Araria News: पलासी, एक संवाददाता। प्रखंड के अंर्तगत बीते 24 घंटे के दौरान अलग-अलग गांव में आपसी रंजिश में हुई मारपीट की घटना में महिला सहित आधा दर्जन व्यक्ति घायल हो गये। घायलों में सोहन्द्रर गांव की अनिता देवी, बानसर गांव की नूरजहां,बेनी गांव की रीना देवी,बरहट गांव की मुस्तरी खातुन,डेहटी गांव का कमलेश दास शामिल हैं। सभी घायलों का इलाज पीएचसी पलासी में कराया गया है। इस बात की जानकारी प्रभारी डा जहांगीर आलम ने दी। बताया कि सभी पीड़ितों का इलाज पीएचसी पलासी में होने के बाद फिलहाल सभी खतरे से बाहर हैं। यह भी पढ़ें- Bhagalpur News: मारपीट में महिला सहित आधा दर्जन लोग घायल

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...