Araria News: मानिकपुर में 55 किलो गांजा के साथ तस्कर गिरफ्तार
अररिया, नवम्बर 10 -- Araria News: नरपतगंज (अररिया) ए.सं.। नरपतगंज प्रखंड के सीमावर्ती क्षेत्र में एसएसबी और फुलकाहा थाना पुलिस की संयुक्त टीम ने मंगलवार की अहले सुबह संयुक्त कार्रवाई में 55 किलोग्राम गांजा के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया। मौके से बजाज पल्सर 220 बाइक और रेडमी मोबाइल फोन भी जब्त किया गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, गुप्त सूचना के आधार पर एसएसबी और पुलिस की संयुक्त टीम ने सीमा स्तंभ संख्या 188/03 से करीब 500 मीटर भारतीय क्षेत्र में मानिकपुर गांव के समीप विशेष नाका लगाया था। इसी दौरान नेपाल की ओर से आ रहे एक बाइक सवार को जवानों ने रुकने का इशारा किया। लेकिन टीम को देखते ही वह भागने लगा। जवानों और पुलिसकर्मियों ने पीछा कर उसे पकड़ लिया। तलाशी के दौरान बाइक के पीछे बंधी प्लास्टिक की बोरी से 55 किलो गांजा बरामद हुआ। गिरफ्तार य...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.