Araria News: मानिकपुर गोलीकांड का मुख्य आरोपित कोर्ट गेट से गिरफ्तार
अररिया, सितम्बर 1 -- Araria News: नरपतगंज (अररिया), एक संवाददाता। फुलकाहा थाना क्षेत्र के मानिकपुर गांव में शनिवार अहले सुबह हुए गोलीकांड के मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार आरोपित की पहचान मानिकपुर निवासी मिथिलेश कुमार पासवान उर्फ मिठू के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार शनिवार सुबह करीब चार बजे मानिकपुर निवासी 34 वर्षीय नीरज कुमार उर्फ मुन्ना यादव कष्टहारक महादेव मंदिर में आयोजित भक्ति जागरण कार्यक्रम से लौट रहे थे। इसी दौरान इंडो-नेपाल सीमा सड़क स्थित वार्ड संख्या 10 के समीप कुछ लोगों से उनका विवाद हो गया। देखते ही देखते विवाद बढ़ गया और नीरज कुमार को गोली मार दी गई। गोली लगने से वह गंभीर रूप से घायल हो गए।
पुलिस की कार्यवाही घटना की सूचना मिलते ही फुलकाहा पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर आरोपितों की गिरफ्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.