अररिया, अगस्त 14 -- Araria News: फारबिसगंज, एक संवाददाता। प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण के तहत कार्यरत ग्रामीण आवास सहायकों का मानदेय कई महीनों से लंबित रहने के कारण कर्मियों में आक्रोश बढ़ता जा रहा है। लंबित मानदेय के भुगतान की मांग को लेकर आवास सहायकों ने 12 एवं 13 अगस्त को आयोजित 'शून्य कार्यालय दिवस' कार्यक्रम का बहिष्कार कर कार्य से अलग रहने का निर्णय लिया है。 यह भी पढ़ें- Araria News: 'जीरो ऑफिस डे' कार्यक्रम के तहत कार्य का किया बहिष्कारआवास सहायकों की शिकायतें इस संबंध में आवास सहायकों ने फारबिसगंज के प्रखंड विकास पदाधिकारी को आवेदन सौंपकर अपनी समस्याओं से अवगत कराया है। आवेदन में कर्मियों ने बताया कि प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण के तहत वे लगातार पूरी निष्ठा एवं जिम्मेदारी के साथ अपने विभागीय दायित्वों का निर्वहन कर रहे हैं। व...