अररिया, नवम्बर 23 -- Araria News: फारबिसगंज, एक संवाददाता। प्रखंड के सिमराहा बाजार स्थित मां सिद्धिदात्री काली मंदिर के नौवें वार्षिकोत्सव के अवसर पर सोमवार को श्रद्धा और उल्लास के साथ भव्य शोभायात्रा निकाली गई। गाजे-बाजे के साथ निकली शोभायात्रा में बड़ी संख्या में महिला, पुरुष एवं बच्चे शामिल हुए। इस दौरान मां काली के जयकारों से पूरा सिमराहा बाजार भक्तिमय हो उठा। यह भी पढ़ें- Bhagalpur News: मां सिद्धिदात्री काली मंदिर के वार्षिकोत्सव पर निकली भव्य शोभायात्रातीन किलोमीटर की शोभायात्रा शोभायात्रा मंदिर परिसर से प्रारंभ होकर स्टेशन रोड, औराही हाई स्कूल रोड होते हुए करीब तीन किलोमीटर की दूरी तय कर पुन: मंदिर परिसर पहुंचकर संपन्न हुई। इस अवसर पर मां काली को खीर का महाप्रसाद अर्पित किया गया। इसके बाद श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद का वितरण किया गया...