अररिया, अगस्त 30 -- Araria News: पलासी, एक संवाददाता। प्रखंड के दो अलग-अलग गांव में महिला सहित दो लोगों को सर्प डंस लिया। सर्प दंश से पीड़ित सुहाग पुर निवासी शबनम व भट्टा बाड़ी धर्मगंज गांव के धर्मवीर को परिजनों ने आनन-फानन में ईलाज के लिए पीएचसी पलासी में भर्ती कराया। इस बात की जानकारी प्रभारी डा जहांगीर ने देते हुए बताया कि दोनों का ईलाज पलासी सीएचसी में कराया गया, फिलहाल स्थिति खतरे से बाहर है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...