अररिया, सितम्बर 1 -- Araria News: फारबिसगंज, निज संवाददाता। 13 सितंबर को आयोजित होने वाली ऐतिहासिक महावीर झंडा शोभायात्रा को लेकर रविवार की शाम सांवलिया कुंज महावीर ठाकुरबाड़ी में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में महंत के अलावा प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारी, जनप्रतिनिधि, समाज के विभिन्न वर्गों के लोग तथा शहर के सभी मंदिर कमेटियों के सदस्य शामिल हुए। यह भी पढ़ें- Araria News: वर्तमान और पूर्व विधायक बने शोभायात्रा संचालन समिति के सदस्यबैठक के उद्देश्यों बैठक में शोभायात्रा को ऐतिहासिक एवं अब तक की सबसे बड़ी यात्रा बनाने को लेकर लोगों ने अपने-अपने विचार रखे। बैठक में शोभायात्रा के सफल आयोजन के लिए एक संचालन समिति का गठन किया गया। साथ ही अभियान के लिए प्रभारी की घोषणा की गई। इसके अलावा शहर के विभिन्न क्षेत्रों में संपर्क अभियान चलाने का निर...