Araria News: महलगांव पुलिस ने छापेमारी कर चार वारंटियों को दबोचा
अररिया, अगस्त 31 -- Araria News: जोकीहाट(एसं)। महलगांव थाना पुलिस ने रविवार की रात समकालीन अभियान के तहत छापेमारी कर अलग अलग मामले के चार वारंटियों को गिरफ्तार किया। इनमें दो गैर जमानती वारंट तथा दो इश्तेहार वारंटी शामिल हैं। गिरफ्तार एनबीडब्ल्यू वारंटियों में आफाक आलम उर्फ अश्फाक, पिता स्व. इब्राहिम तथा सालिक, पिता नईमुद्दीन, दोनों साकिन बरडेंगा वार्ड संख्या-04 शामिल हैं। वहीं , इश्तेहार वारंटियों में दिलीप ऋषिदेव, पिता लोजाई ऋषिदेव, साकिन सापा थाना महलगांव तथा मोहम्मद सुलेमान, पिता मेहउद्दीन, साकिन उदा वार्ड संख्या-07 निवासी शामिल हैं। छापेमारी अभियान में थानाध्यक्ष ब्रजेश कुमार, अपर थानाध्यक्ष राजू कुमार, सहायक अवर निरीक्षक धीरज कुमार सहित सशस्त्र पुलिस बल के जवान शामिल थे। यह भी पढ़ें- Begusarai News: अलग-अलग मामले में चार आरोपित गिरफ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.