Araria News: मसूंडा महंथ कचहरी टोला से भिड़भिड़ी गांव को जोड़ने वाली सड़क बदहाल
अररिया, नवम्बर 24 -- Araria News: सिकटी, एक संवाददाता सरकार के विकास के दावों के बीच सिकटी प्रखंड की भिड़ीभिड़ी पंचायत के वार्ड संख्या 12 स्थित महंथ कहचरी टोला से भिड़भिड़ी होकर मसुंडा गांव को जोड़ने वाली सड़क आज भी बदहाल है। करीब सात दशक से जर्जर इस सड़क पर हजारों लोगों की आवाजाही होती है, लेकिन अब तक इसका स्थायी समाधान नहीं निकल सका है। सड़क की बदहाल स्थिति से ग्रामीणों को रोजाना परेशानी झेलनी पड़ रही है। बरसात में रास्ता कीचड़, गड्ढों व फिसलन से भर जाता है, जिससे आवागमन जोखिम भरा हो जाता है। सड़क की हालत इतनी खराब है कि बारिश के दिनों में पैदल चलना तक मुश्किल हो जाता है। बाइक सवारों को गड्ढों व कीचड़ के बीच रास्ता तलाशना पड़ता है। वहीं, बच्चों के स्कूल आने-जाने, मरीजों को अस्पताल पहुंचाने व ग्रामीणों के दैनिक कामकाज पर भी इसका असर पड़ता है। जलजमाव व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.