Araria News: मध्य विद्यालय घीवहा में बाल संसद व मीना मंच का हुआ गठन
अररिया, जुलाई 29 -- Araria News: फारबिसगंज,एक संवाददाता प्रखंड के मध्य विद्यालय घीवहा में प्रधानाध्यापक प्रदीप शर्मा की अध्यक्षता में बाल संसद एवं मीना मंच का गठन लोकतांत्रिक प्रक्रिया के तहत कराया गया। इस अवसर पर विद्यालय शिक्षा समिति की बैठक भी आयोजित की गई, जिसमें विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक मतदान कर विभिन्न पदों के लिए अपने प्रतिनिधियों का चुनाव किया। मतगणना के बाद छोटू कुमार को प्रधानमंत्री, प्रिया कुमारी को उप प्रधानमंत्री, मधु कुमारी को शिक्षा मंत्री, सीता कुमारी को स्वास्थ्य मंत्री, राजा कुमार को पुस्तकालय मंत्री तथा सुजीत कुमार को जल एवं कृषि मंत्री चुना गया। वहीं प्रतिभा कुमारी को हेड गर्ल बनाया गया। अन्य पदों पर भी छात्रों का चयन लोकतांत्रिक प्रक्रिया के तहत किया गया। प्रधानाध्यापक प्रदीप शर्मा ने कहा कि बाल संसद...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.