अररिया, नवम्बर 27 -- Araria News: फारबिसगंज, एक संवाददाता। सामाजिक एवं सांस्कृतिक मंच 'हितैषी' के तत्वावधान में शुक्रवार को प्रखंड के हरिपुर पंचायत भवन स्थित वृद्धजन कल्याण केंद्र में महाकवि डॉ. हरिवंश राय बच्चन की जयंती श्रद्धापूर्वक मनाई गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता मंच के अध्यक्ष एवं समाजसेवी सदानंद मेहता ने की। इस दौरान उपस्थित लोगों ने बच्चन जी के तैलचित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। मौके पर मुख्य अतिथि शिक्षाविद् हर्ष नारायण दास, विशिष्ट अतिथि व स्थानीय मुखिया परमानंद ऋषिदेव, मंच के संस्थापक विनोद कुमार तिवारी एवं सदानंद मेहता ने बच्चन जी के साहित्यिक योगदान पर प्रकाश डालते हुए कहा कि 27 नवंबर 1907 को जन्मे बच्चन जी हिंदी साहित्य के महान कवि थे। यह भी पढ़ें- Muzaffarpur News: बच्चन की रचनाएं जीवन में आगे बढ़ने की प्रेरणा...