Araria News: मजदूरों को ले जा रही ट्रैक्टर पलटा, तीन महिलाओं की मौत।
अररिया, जुलाई 15 -- Araria News: भरगामा, एक संवाददाता। भरगामा थाना क्षेत्र के सिरसिया कला में धान रोपनी के लिए जा रहे मजदूरों से भरा ट्रैक्टर पलट गई। इस दर्दनाक दुर्घटना में तीन महिलाओं की मौत हो गई, जबकि आधा दर्जन से अधिक मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद घटनास्थल पर अफरा-तफरी मच गई और आसपास के ग्रामीणों की भारी भीड़ जुट गई।
दुर्घटना का स्थान घटना रघुनाथपुर उत्तर मौजा स्थित सिरसिया हनुमानगंज पंचायत के वार्ड संख्या 14 के समीप परिहारी वितरणी नहर के पश्चिमी किनारे की है। बताया जाता है कि ट्रैक्टर पर सवार मजदूर धान रोपनी के लिए खेत की ओर जा रहे थे। इसी दौरान अचानक ट्रैक्टर का ब्रेक फेल हो गया, जिससे चालक वाहन पर नियंत्रण खो बैठा और ट्रैक्टर सड़क किनारे पलट गया।घटना से आक्रोशित लोगों ने शव को पुलिस को सौंपने से इनकार कर दिया।
प्रत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.