Araria News: मंगल गीतों से गूंजा श्री राणी सती मंदिर, भक्ति में झूमीं महिलाएं
अररिया, सितम्बर 12 -- Araria News: फारबिसगंज, एक संवाददाता। श्री दादी महिला मंडल की ओर से आयोजित दो दिवसीय श्री राणी सती भादो महोत्सव के दूसरे दिन शुक्रवार को स्थानीय श्री मारवाड़ी ठाकुरबाड़ी स्थित श्री राणी सती मंदिर में राजस्थानी संस्कृति की मनोहारी छटा देखने को मिली। इस दौरान सामूहिक मंगल पाठ, भजनों की अमृतवर्षा और धार्मिक अनुष्ठानों से पूरा वातावरण भक्तिमय बना रहा। बड़ी संख्या में महिलाओं ने सामूहिक रूप से मंगल पाठ में हिस्सा लिया और दादीजी के भजनों पर झूमती-गाती नजर आईं। शुक्रवार को दोपहर एक बजे से संध्या आठ बजे तक आयोजित कार्यक्रम में दादीजी का विशेष मंगल पाठ, भजन-कीर्तन एवं आरती का आयोजन किया गया। इसके साथ ही दिनभर जात एवं पूजन कार्यक्रम भी चलता रहा। राजस्थानी वेशभूषा में सजी-धजी महिलाओं के सुमधुर मंगल गीतों और पाठ से मंदिर परिसर में ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.