Araria News: भोड़हा में मां लक्ष्मी सहित पांच देवी-देवताओं की प्रतिमाओं की हुई प्राण प्रतिष्ठा
अररिया, अक्टूबर 25 -- Araria News: कुर्साकांटा, निज प्रतिनिधि। श्री श्री 108 मां लक्ष्मी मंदिर भोड़हा में रविवार को मां लक्ष्मी सहित पांच देवी-देवताओं की प्रतिमाओं की प्राण प्रतिष्ठा का पावन कार्यक्रम श्रद्धा, भक्ति एवं वैदिक मंत्रोच्चार के साथ संपन्न हुआ। इस धार्मिक अनुष्ठान को मुख्य पंडित श्री हरि कांत झा एवं उनकी टीम ने वैदिक विधि-विधान के साथ संपन्न कराया। मंदिर में मां लक्ष्मी के अतिरिक्त मां सरस्वती, माँ पार्वती, भगवान शिव एवं वजरंगबली की प्रतिमाएँ स्थापित की गईं। प्राण प्रतिष्ठा के दौरान पूजा-अर्चना हवन एवं धार्मिक अनुष्ठानों से मंदिर परिसर सहित आस पास के गांवों में माहौल भक्तिमय बना रहा। श्रद्धालुओं ने देवी-देवताओं के दर्शन कर परिवार, समाज एवं क्षेत्र की सुख-समृद्धि, शांति और खुशहाली की कामना की। यह भी पढ़ें- Bhagalpur News: भोड़हा ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.