Araria News: भोजपुरी गायिका अनुपमा यादव के सुरीली गीतों पर झूम उठे दर्शक
अररिया, नवम्बर 18 -- Araria News: कुर्साकांटा, निज प्रतिनिधि प्रखंड मुख्यालय स्थित सुभाष स्टेडियम में छठ के समापन के अवसर पर मंगलवार की रात भोजपुरी गायिका अनुपमा यादव का भक्ति जागरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन आजाद हिंद क्लब की ओर से किया गया था। कार्यक्रम का शुभारंभ सांसद प्रदीप कुमार सिंह व विधायक विजय कुमार मंडल ने फीता काटकर किया। कार्यक्रम में अनुपमा ने एक से बढ़ कर एक सुरीली भक्ति गीत गाकर श्रोताओं का भरपुर मनोरंजन किया। उनके द्वारा गाये गीतों पर लोग झूमने लगे। कार्यक्रम को सफल बनाने में आजाद हिंद क्लब के अमित कुमार, रविशंकर, शुभम साह, करण साह, सूरज कुमार, निशांत झा, शिवम साह, शुभम राज, राहुल साह, रमेश, पीयूष और सोनू सहित स्थानीय युवाओं की भूमिका सराहनीय रहा। यह भी पढ़ें- Madhepura News: सार्वजनिक कार्यक्रम से आपस...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.