Araria News: भूमि विवाद में मारपीट, अलग-अलग प्राथमिकी दर्ज
अररिया, अगस्त 17 -- Araria News: पलासी (ए.सं.)। प्रखंड क्षेत्र के नकटाखुर्द पंचायत अंतर्गत पथलाबाड़ी गांव में भूमि विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच हुई मारपीट को लेकर दोनों पक्षों ने पलासी थाना में एक-दूसरे पक्षों के विरुद्ध अलग-अलग केस दर्ज करायी है। प्रथम पक्ष की ओर से सूचक बने सूर्यानंद यादव ने अभद्र व्यवहार, मारपीट व छिनतई का आरोप लगाते हुए पांच लोगों के विरुद्ध नामजद केस दर्ज कराया है, जिसमें अखिलेश कुमार यादव, रामानंद यादव, सुन्दर दास, नीरो देवी सहित अन्य को आरोपित किया गया है। वहीं दूसरी ओर द्वितीय पक्ष की ओर से वादिनी बनी नीरो देवी ने अभद्र व्यवहार व बुरी तरह मारपीट करने का आरोप लगाते हुए आठ लोगों के विरुद्ध नामजद केस दर्ज करायी है, जिसमें सूर्यानंद यादव, शिवानंद यादव, ओम कुमार यादव, मसनी देवी सहित अन्य लोगों को आरोपित किया गया है। द...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.