Araria News: भीषण गर्मी के बीच बिजली की आंख मिचौली से उपभोक्ता परेशान
अररिया, अगस्त 30 -- Araria News: जोगबनी, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। नगर परिषद क्षेत्र के वार्ड 20, 21, 22 और 23 में विद्युत आपूर्ति व्यवस्था लंबे समय से लोगों के लिए परेशानी का कारण बनी हुई है। हल्की बारिश होते ही इन इलाकों में बिजली गुल हो जाती है। शुक्रवार की रात भी इन वार्डों में पूरी रात बिजली बाधित रही। उमस भरी गर्मी में बिजली नहीं रहने से हजारों उपभोक्ताओं को रातभर परेशान होना पड़ा। स्थानीय लोगों का कहना है कि कभी ऐसा भी होता है कि जोगबनी और बथनाहा के कई हिस्सों में बिजली आपूर्ति सामान्य रहने के बावजूद इन चार वार्डों की बिजली बार-बार काट दी जाती है। एक ही लाइन पर लोड रहने के बावजूद इन इलाकों के उपभोक्ताओं को घंटों बिजली संकट झेलना पड़ता है। खासकर बारिश के बाद स्थिति और खराब हो जाती है।
बिजली बंद होने पर लोगों की परेशानी बिजली बंद होने पर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.