Araria News: भारी बारिश से ग्रामीणों की भी बढ़ी मुसीबत, किरकिचिया व रमै के लोग परेशान
अररिया, जुलाई 20 -- Araria News: फारबिसगंज,निज संवाददाता। लगातार बारिश के बाद शहर से सटे पंचायतों में जलजमाव की समस्या गंभीर होती जा रही है। शहर से बाहर निकलते ही कई ग्रामीण सड़कों पर पानी भर जाने से आवागमन मुश्किल हो गया है। नगर परिषद क्षेत्र के पानी की निकासी का दबाव आसपास की पंचायतों पर पड़ने से स्थिति बाढ़ जैसी बन गई है। ग्रामीणों का कहना है कि यदि समय रहते स्थायी समाधान नहीं हुआ तो आने वाले दिनों में हालात और भयावह हो सकते हैं। किरकिचिया पंचायत के पूर्व मुखिया शमीम अहमद ने बताया कि करीब 500 परिवार जलजमाव से प्रभावित हैं। बच्चों का स्कूल जाना मुश्किल हो गया है और लोगों का रोजमर्रा का जीवन बुरी तरह प्रभावित है। उन्होंने आरोप लगाया कि नगर परिषद के मुख्य पार्षद, एसडीओ और डीएम से कई बार शिकायत की गई, लेकिन समस्या जस की तस बनी हुई है。 यह भी प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.