Araria News: भारत-नेपाल सीमा पर 9.280 किलो गांजा बरामद
अररिया, अक्टूबर 24 -- सीमा पर तस्करी के खिलाफ कार्रवाई Araria News: अररिया, एक संवाददाता। भारत-नेपाल सीमा पर मादक पदार्थों की तस्करी के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत सशस्त्र सीमा बल के जवानों ने गुरुवार को संयुक्त गश्त के दौरान 9.280 किलोग्राम संदिग्ध गांजा बरामद किया। यह कार्रवाई 52वीं वाहिनी एसएसबी अररिया के कार्यवाहक कमांडेंट आलोक कुमार के निर्देशन में बाह्य सीमा चौकी पीरगंज एवं मेघा के जवानों द्वारा की गई। बरामद मादक पदार्थ को आगे की कानूनी कार्रवाई के लिए कुआड़ी थाना अररिया को सौंप दिया गया है। मिली जानकारी के अनुसार गुप्त सूचना के आधार पर पीरगंज सीमा चौकी की टीम उप निरीक्षक धर्म सिंह के नेतृत्व में गश्त पर निकली थी। इसी दौरान मेघा सीमा चौकी की टीम भी सहायक उप निरीक्षक बिप्लब विश्वास के नेतृत्व में सीमावर्ती क्षेत्र में गश्त कर रह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.