अररिया, नवम्बर 8 -- Araria News: सिकटी, संवाददाता सिकटी प्रखंड से लागनेवाली भारत-नेपाल सीमा पर दीपावली पर्व के मद्देनजर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। सीमा पर पुलिस और सशस्त्र सीमा बल एसएसबी के जवान पूरी तरह अलर्ट मोड पर हैं। दोनों देशों के बीच आवाजाही करने वाले लोगों की गहन जांच की जा रही है। सुरक्षा एजेंसियों ने सीमा से सटे इलाकों में संदिग्ध गतिविधियों पर विशेष निगरानी बढ़ा दी है। सिकटी सीमा चौकी पर आने-जाने वाले वाहनों की जांच भी तेज कर दी गई है। तस्करी, अवैध शराब, प्रतिबंधित सामान और असामाजिक तत्वों की घुसपैठ रोकने के लिए संयुक्त जांच अभियान चलाया जा रहा है। यह भी पढ़ें- Kishanganj News: दीपावली, काली पूजा एवं छठ पर्व पर विधि-व्यवस्था की तैयारियों की समीक्षा त्योहारों के दौरान संभावित भीड़भाड़ को देखते हुए पुलिस ने बैरिकेडिंग की है औ...