Araria News: भाजपा नेता की जमीन पर भूमाफियाओं की नजर
अररिया, जुलाई 26 -- Araria News: फारबिसगंज, एक संवाददाता। भाजपा के वरिष्ठ नेता शम्भू प्रसाद साह की विधिवत खरीदी गई जमीन को हड़पने के उद्देश्य से कुछ भूमाफियाओं ने जाली दस्तावेज तैयार कर लिए। इतना ही नहीं, जमीन खाली नहीं करने पर रंगदारी की मांग भी की गई। मामले में पीड़ित पक्ष द्वारा बथनाहा थाना में लिखित शिकायत के बाद प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। पीड़ित पक्ष के अनुसार उक्त जमीन को श्री साह ने कई वर्ष पूर्व वैध तरीके से खरीदा था और उस पर उनका कब्जा है। आरोप है कि भूमाफियाओं ने साजिश के तहत फर्जी कागजात बनाकर जमीन को अपना बताने की कोशिश की और विरोध करने पर जानमाल की धमकी के साथ रंगदारी की मांग की。
संवाददाता की रिपोर्ट इस संबंध में शम्भू प्रसाद साह ने कहा कि मैंने यह जमीन कानूनी तरीके से खरीदी है। मेरे पास सभी वैध दस्तावेज हैं। कुछ भूमाफिया जाली...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.