अररिया, अगस्त 28 -- Araria News: अररिया। निज प्रतिनिधि 28 अगस्त शुक्रवार को जिलेभर में भाई-बहनों के अटूट प्रेम का त्योहार रक्षाबंधन धूमधाम से मनाया जाएगा। बहनों ने इसकी सारी तैयारियां पूरी कर ली है। सावन पूर्णिमा को मनाये जानेवाले इस त्योहार को लेकर बहनों में उत्साह और उमंग का माहौल है। दूर दराज में रहनेवाले भाइयों के लिये जहां बहनों ने पूर्व में ही राखियां भेज चुकी है, वही घरों पर रह रहे भाइयों के कलाई पर राखी बांधने के लिये गुरुवार को राखी खरीदती दिखी। बहनें अपनी बजट के हिसाब से राखी खरीद रही थी। रक्षा बंधन को लेकर देर शाम तक बाजार गुलजार रहा। यह भी पढ़ें- रक्षाबंधन पर्व आज, नहीं रहेगा भद्रा का साया बहनों के लिये बाजार में हर रेंज की राखियां उपलब्ध थी। वहीं भाई ने भी इस प्रेम के बदले अपनी बहन को उपहार भेंट करने और उनकी आजीवन रक्षा के लि...