Araria News: भवानीपुर में 12 घर जलकर राख, 10 लाख का नुकसान
अररिया, अक्टूबर 14 -- भवानीपुर में भीषण अग्निकांड Araria News: नरपतगंज(अररिया)(ए.सं.)। नरपतगंज प्रखंड क्षेत्र के मानिकपुर पंचायत के वार्ड संख्या 01 भवानीपुर गांव में मंगलवार देर रात भीषण अग्निकांड में एक दर्जन घर जलकर पूरी तरह राख हो गए। इस घटना में दस लाख से अधिक की संपत्ति जलकर स्वाहा हो गई। जानकारी के अनुसार अचानक लगी आग ने देखते ही देखते विकराल रूप धारण कर लिया तेज हवा के कारण आग ने एक के बाद एक कई घरों को अपनी चपेट में ले लिया। आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है। ग्रामीणों व दमकल कर्मियों के सहयोग से काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। भीषण अग्निकांड में बाइक सहित घरों में रखे अनाज, कपड़े, नगदी, जेबरात, बर्तन समेत सारा सामान जलकर राख हो गया। 10 लाख रुपये से अधिक की संपत्ति का नुकसान होने की बात कही जा रही है। आग की चपेट मे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.