अररिया, सितम्बर 21 -- Araria News: रानीगंज। एक संवाददाता। रानीगंज प्रखंड क्षेत्र के विस्टोरिया पंचायत स्थित उच्च माध्यमिक विद्यालय डुमरिया बालक के परिसर में लाखों रुपये की लागत से कराए जा रहे भवन निर्माण कार्य में अनियमितता का आरोप लगाते हुए सोमवार को दर्जनों ग्रामीणों ने एकजुट होकर जमकर प्रदर्शन किया। प्रदर्शन कर रहे ग्रामीणों ने निर्माण कार्य में घटिया किस्म की ईंट, सीमेंट सहित अन्य निर्माण सामग्री के इस्तेमाल का आरोप लगाया। ग्रामीणों ने मामले की उच्चस्तरीय जांच कराकर दोषी लोगों के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की है। प्रदर्शन कर रहे ग्रामीणों मोहम्मद इरशाद, हाजी इकराम, जमील अख्तर, इरशाद, असलम, जुबेर, इस्तियाक अहमद, आदि ने बताया कि उच्च माध्यमिक विद्यालय डुमरिया बालक परिसर में नए भवन का निर्माण कराया जा रहा है। ग्रामीणों का आरोप है कि निर्मा...