अररिया, अक्टूबर 7 -- Araria News: भरगामा। निज संवाददाता। मंगलवार की शाम बिलेनिया नदी पुल के समीप बांस की झाड़ी में एक अधेड़ व्यक्ति का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई । शव की पहचान सिरसिया कला पंचायत अंतर्गत गम्हरिया वार्ड संख्या 11 में निवासी स्व. तुराई ऋषिदेव के 50 वर्षीय पुत्र टिरन ऋषिदेव के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि बिलेनिया नदी पुल के समीप जिस स्थान पर उसका शब मिला है, वहां से उसके घर की दूरी महज 600 मीटर ही है ।

शव मिलने की सूचना इधर शव मिलने की सूचना मिलते ही परिजनों और ग्रामीणों में अफरातफरी मच गई। वहीं, शव मिलने की सूचना भरगामा पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही एसआई गुड्डू कुमार पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और मामले की विभिन्न बिंदुओं पर जांच की। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल अररिया भे...