Araria News: भरगामा में धान अधिप्राप्ति के लिए मांग पर अड़े रहे पैक्स अध्यक्ष
अररिया, अक्टूबर 24 -- Araria News: भरगामा, एक संवाददाता। पैक्स अध्यक्षों द्वारा धान अधिप्राप्ति के बहिष्कार का निर्णय लिए जाने के बाद शनिवार को प्रखंड सहकारिता पदाधिकारी (बीसीओ) आलोक कुमार की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई। बैठक में सभी पैक्स अध्यक्षों से धान अधिप्राप्ति को लेकर प्रस्ताव मांगा गया। इस दौरान पैक्स अध्यक्षों ने धान खरीद में आने वाली विभिन्न समस्याओं से पदाधिकारी को अवगत कराया। बैठक में पैक्स अध्यक्षों ने अपनी परेशानियों और मांगों को विस्तार से रखा। सभी की बातें सुनने के बाद बीसीओ आलोक कुमार ने उन्हें समझाया और उनकी समस्याओं के समाधान का आश्वासन दिया। काफी मान-मनौव्वल के बाद भी पैक्स अध्यक्षों ने धान अधिप्राप्ति के लिए मांग पर अड़े रहे। वहीं बैठक में धान खरीद की प्रक्रिया को सुचारू रूप से संचालित करने को लेकर भी चर्चा की गई।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.