Araria News: भरगामा में थाना से पांच मीटर दूर चल रहा था मौत का खेल
अररिया, सितम्बर 28 -- Araria News: अररिया,निज संवाददाता। जिले के भरगामा थाना क्षेत्र में कानून के पहरेदारों की कार्यशैली को कटघरे में खड़ा करने वाली एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। भरगामा थाना परिसर से महज 400 से 500 मीटर की दूरी पर महीनों से चल रहे अवैध बारूद के खेल का पर्दाफास आखिरकार एक भीषण विस्फोट और तीन मौतों के साथ हुआ।धमाका इतना जोरदार था कि पूरा इलाका दहल उठा और आसपास अफरा-तफरी मच गई। इस वीभत्स हादसे ने न केवल स्थानीय लोगों को गहरे खौफ में डाल दिया है, बल्कि भरगामा पुलिस की गश्त, सूचना तंत्र और कार्यप्रणाली पर गंभीर सवालिया निशान खड़ा कर दिया है।
घनी आबादी में थोक सप्लाई का खेल,थाना बेखबर: स्थानीय ग्रामीणों और प्रत्यक्षदर्शियों का स्पष्ट आरोप है कि इस घनी आबादी वाले इलाके में लंबे समय से अवैध रूप से पटाखों का निर्माण औ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.