Araria News: भरगामा में तीन परिवारों के पांच घर जलकर राख, लाखों का नुकसान
अररिया, नवम्बर 9 -- Araria News: भरगामा, एक संवाददाता भरगामा प्रखंड क्षेत्र के सिरसिया हनुमानगंज पंचायत के वार्ड संख्या 2 में सोमवार को आग लगने से तीन परिवारों के पांच घर जलकर राख हो गए। अगलगी की घटना में अनाज, कपड़े, जरूरी कागजात सहित घरों में रखा सारा सामान जलकर नष्ट हो गया। लाखों का नुकसान का अनुमान है। ग्रामीणों ने बताया कि घटना के समय सभी गृहस्वामी मजदूरी करने खेत गए हुए थे। इसी दौरान अचानक एक घर में आग लग गई। आग की ऊंची-ऊंची लपटें उठती देख गृहस्वामी दौड़कर अपने घर पहुंचे, लेकिन तब तक आग विकराल रूप धारण कर चुकी थी। देखते ही देखते आग ने आसपास के पांच घरों को अपनी चपेट में ले लिया। ग्रामीणों ने आग बुझाने का काफी प्रयास किया। अग्निकांड में राजेंद्र साह का तीन घर,विनोद साह का एक घर दोनों के पिता सहदेव साह व रमेश साह पिता बिंदेश्वरी साह का ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.