अररिया, अक्टूबर 27 -- Araria News: फारबिसगंज, एक संवाददाता। श्री बालाजी भजन मंडली की ओर से 33वें स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में स्थानीय केशरी टोला स्थित डालमिया परिसर में रविवार की देर संध्या भव्य शरद पूर्णिमा महोत्सव का आयोजन किया गया। भक्तिमय माहौल में आयोजित इस महोत्सव में बाबा बजरंग बली का भव्य दरबार सजाया गया। अखंड ज्योति की रोशनी और भजन-कीर्तन की मधुर धुनों से पूरा परिसर देर रात तक भक्तिरस में सराबोर रहा। इस दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने बाबा के दरबार में हाजिरी लगाई और भजनों का आनंद लिया। यह भी पढ़ें- Bhagalpur News: अररिया : भजनों की अमृत वर्षा से देर रात तक भक्तिमय रहा फारबिसगंजमहोत्सव का दीप प्रज्वलित कर हुआ शुभारंभ महोत्सव का शुभारंभ आयोजनकर्ता एवं मुख्य यजमान कमल कुमार डालमिया तथा निहाल डालमिया ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्व...