Araria News: बोलेरो के गुप्त तहखाने से 36 लीटर विदेशी शराब बरामद, महिला समेत तीन गिरफ्तार
अररिया, अक्टूबर 18 -- Araria News: अररिया,निज संवाददाता। जिले में अवैध शराब की तस्करी के खिलाफ उत्पाद विभाग ने कार्रवाई करते हुए महिंद्रा बोलेरो से 36.03 लीटर विदेशी शराब बरामद की है। इस मामले में एक महिला समेत तीन शराब तस्कर को गिरफ्तार किया है। शराब को वाहन की सीट के नीचे लोहे से बने गुप्त तहखाने में छिपाकर रखा गया था, ताकि जांच के दौरान किसी को इसकी भनक न लगे।जानकारी के अनुसार, उत्पाद विभाग की टीम को गुप्त सूचना मिली थी कि किशनगंज से अररिया की ओर फोरलेन के रास्ते विदेशी शराब की खेप ले जाई जा रही है। सूचना के आधार पर टीम ने जोकीहाट थाना क्षेत्र के काकन टोल प्लाजा के पास वाहन जांच अभियान शुरू किया।इसी दौरान संदिग्ध बोलेरो को आते देख टीम ने उसे रोकने का प्रयास किया। बताया जाता है कि उत्पाद विभाग की टीम को देखकर चालक ने वाहन मोड़कर भागने की...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.