Araria News: बोची पंचायत के उपस्वास्थ्य केंद्र में लटका रहता है ताला
अररिया, अगस्त 19 -- Araria News: पटेगना। एक संवाददाता सदर प्रखंड के बोची पंचायत के वार्ड संख्या 5 स्थित ईदगाह के समीप स्थित उपस्वास्थ्य केंद्र में चिकित्सक के नियमित नहीं रहने से ग्रामीणों के बीच में आक्रोश का माहौल है। हल्की बीमार पड़ने पर लोगों को जिला मुख्यालय जाना पड़ता है। जबकि लाखों रुपये से निर्मित उपस्वास्थ्य केंद्र शोभा की वस्तु बनी है। ग्रामीणों का आरोप है कि चिकित्सक के आने जाने का कोई निर्धारित समय नहीं है। लगातार कई दिनों तक स्वास्थ्य केंद्र के मुख्य द्वार पर ताला लटका रहता है, जिसके कारण आसपास के गरीब एवं जरूरतमंद मरीजों को इलाज के लिए काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। स्वास्थ्य केंद्र की साफ-सफाई की स्थिति को लेकर भी स्थानीय लोगों में नाराजगी है। ग्रामीणों का कहना है कि केंद्र परिसर में नियमित साफ-सफाई की समुचित व्यवस्था...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.