Araria News: बैरियर को बंद करने को लेकर प्रदर्शन, पुलिस बल प्रयोग कर भीड़ को हटाया
अररिया, जुलाई 3 -- Araria News: जोगबनी, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि रानी सीमा नेपाल के भंसार क्षेत्र स्थित तीन नंबर बैरियर लंबे समय से बंद रहने तथा गुरुवार को तीन नंबर बेरियर वाला रास्ता को जंजीर लगा कर पूर्ण बंद कर आवाजाही पर पाबंदी लगाएं जाने के विरोध में चाइना बाजार के दुकानदारों, सिटी सफारी व टेंपो चालको समेत स्थानीय लोगों ने भारत-नेपाल सीमा के नेपाल साइड के एक नंबर बैरियर पर प्रदर्शन किया। प्रदर्शन में महिलाओं और युवाओं की भी भागीदारी रही। प्रदर्शनकारियों ने कुछ देर के लिए एक नंबर बैरियर झुका दिया, जिससे सीमा पर आवाजाही बाधित हो गई और अफरातफरी का माहौल बन गया। प्रदर्शनकारियों का कहना था कि कोरोना काल से ही तीन नंबर बैरियर बंद है। इसके कारण स्थानीय लोगों को सीमा पार आने-जाने में परेशानी होती है। साथ ही चाइना बाजार के दुकानदारों का कारोबार भ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.