Araria News: बेहतर बिजली आपूर्ति को लेकर जेई को दिया आवेदन
अररिया, अक्टूबर 27 -- Araria News: जोकीहाट(एस)। प्रखंड के महलगांव पंचायत के वार्ड नंबर 6 में बिजली आपूर्ति व्यवस्था में सुधार की मांग को लेकर ग्रामीणों ने जेई को आवेदन दिया है। आवेवन में कहा गया है कि एक ही ट्रांसफॉर्मर से 400 से 500 बिजली कनेक्शन रहने की वजह से यहा हमेशा लो वोल्टेज की समस्या बनी रहती है। इसमें ट्रांसफॉर्मर की वास्तविक क्षमता और लोड की जांच कराने के साथ उसकी क्षमता बढ़ाने अथवा मोहल्ले के लिए अलग ट्रांसफॉर्मर लगाने की मांग की गई है। मिनहाज अहमद सहित अन्य ग्रामीणों ने विभाग से ट्रांसफॉर्मर की क्षमता, वास्तविक लोड और उससे जुड़े बिजली कनेक्शनों की तकनीकी जांच कराने का आग्रह किया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.