Araria News: बेटियों को बाल विवाह नहीं, बल्कि बेहतर शिक्षा व सुरक्षा की जरूरत
अररिया, अगस्त 26 -- Araria News: कुर्साकांटा, निज प्रतिनिधि कुर्साकांटा प्रखंड को नशा, बाल विवाह, बाल तस्करी, बाल श्रम, बाल यौन शोषण और जैसी सामाजिक कुरीतियों से मुक्त बनाने को लेकर मंगलवार को प्रखंड सह अंचल कार्यालय परिसर स्थित बीआरसी सभागार में प्रखंड बाल कल्याण एवं संरक्षण समिति की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। यह बैठक जिला प्रशासन अररिया, जस्ट राइट्स फॉर चिल्ड्रेन, जागरण कल्याण भारती के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित बैठक में भारत सरकार, बिहार सरकार के समाज कल्याण विभाग तथा महिला एवं बाल विकास निगम के सहयोग से चलाए जा रहे बाल संरक्षण अभियान पर चर्चा की गई। पूर्व प्रखंड प्रमुख सुशील सिंह ने कहा कि बेटी को बोझ नहीं ताकत समझिए। कम उम्र में बेटियों की शादी करना न केवल कानूनी जुर्म है बल्कि उनके स्वास्थ्य और सुनहरे भविष्य के लिए खतरनाक हैं। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.