अररिया, अक्टूबर 14 -- Araria News: ​अररिया,निज संवाददाता। नगर थाना क्षेत्र के कुसियार गांव आजम नगर के एक मोहल्ले में एक 73 वर्षीय वृद्ध महिला को डायन कहकर प्रताड़ित करने और मारपीट करने का मामला सामने आया है। पीड़िता ने इस संबंध में नगर थाना में आवेदन देकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की गुहार लगाई है।थाना में दिये आवेदन में पीड़ित ने कहा कि पिछले रविवार की दोपहर गांव के ही कुछ लोग एकजुट होकर बिना किसी कारण उनके आंगन में घुस आए और उन्हें 'डायन' कहकर गालियां देने लगे। जब पीड़िता ने इसका विरोध किया, तो आरोपी जान से मारने की नीयत से उनका गला दबाने लगे। यह भी पढ़ें- Bhagalpur News: बुजुर्ग महिला को डायन बताकर गाली-गलौज और मारपीट चीख सुनकर जब उनका बेटा बीच-बचाव करने पहुंचा, तो आरोपियों ने उसे भी पकड़ लिया और लात-घूंसों से उसकी जमकर पिटाई कर दी। आरोप ह...