Araria News: बीओबी ऋण घोटाला मामले में लोनधारकों से पूछताछ, दस्तावेज जुटा रही पुलिस
अररिया, अगस्त 19 -- Araria News: रानीगंज। एक संवाददाता। बैंक ऑफ बड़ौदा की हांसा शाखा से जुड़े ऋण मामले में पुलिस की जांच तेज हो गई है। मंगलवार को रानीगंज थानाध्यक्ष धर्मेन्द्र कुमार ने बैंक से ऋण लेने वाले लोगों को थाना बुलाकर पूछताछ की। इस दौरान ऋण से संबंधित कागजात उपलब्ध कराने को कहा गया। पुलिस ने संबंधित लोगों से आरटीआर समेत अन्य दस्तावेज मांगे हैं ताकि ऋण लेने की प्रक्रिया और जमा किए गए कागजातों की जांच की जा सके। बैंक ऑफ बड़ौदा की हांसा शाखा से जुड़े फर्जी कागजात पर ऋण लेने के मामले में बैंक के शाखा प्रबंधक के बयान पर पुलिस ने 46 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया था। आरोप है कि बैंक से ऋण लेने में कथित तौर पर गलत या फर्जी आरटीआर सहित कई अन्य दस्तावेजों का इस्तेमाल किया गया। मामला सामने आने के बाद पुलिस और बैंक स्तर से इसकी जांच की जा रही ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.