Araria News: बिहार पुलिस मेन्स एसोसिएशन अररिया में निर्विरोध चुनी गई नई कार्यकारिणी
अररिया, अक्टूबर 30 -- Araria News: अररिया,निज संवाददाता। बिहार पुलिस मेन्स एसोसिएशन अररिया शाखा का चुनाव गुरुवार को सौहार्दपूर्ण माहौल में निर्विरोध संपन्न हुआ। सभी पदों पर केवल एक-एक प्रत्याशी के नामांकन दाखिल किए जाने के कारण मतदान कराने की आवश्यकता नहीं पड़ी और पूरी कार्यकारिणी को निर्विरोध निर्वाचित घोषित कर दिया गया। गुरुवार देर रात चुनाव प्रक्रिया पूरी होते ही नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को पद व गोपनीयता की शपथ दिलाई गई।तय कार्यक्रम के अनुसार पुलिस केंद्र में गुरुवार को नामांकन और आगामी 31 अक्टूबर को मतदान की तिथि निर्धारित थी। जांच के दौरान प्रत्येक पद पर एकल नामांकन पाए जाने पर चुनाव पदाधिकारियों ने सभी उम्मीदवारों के निर्विरोध निर्वाचन की घोषणा कर दी।घोषित परिणाम के अनुसार सिपाही सुभाष कुमार यादव को अध्यक्ष चुना गया। वहीं सिपाही श...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.